प्रधानमंत्री की बात मान लोगों ने जलाई मोमबत्ती, दिया, और टाॅर्च

उत्तर प्रदेश ( दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर

बक्शा, जौनपुर। जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के उतरीजपुर गांव में लोगों ने प्रधानमंत्री की बात मानी और दिया, मोमबत्ती, टाॅर्च आदि लोगों ने जलाई।
बता दें कि प्रधानमंत्री ने शुक्रवार शाम भारत की जनता से 5 अप्रैल यानी आज रात 9 बजे 9 मिनट के लिए अपने अपने घरों की लाईट को बंद कर मोमबत्ती, टाॅर्च, दिया को जलाने के लिए कहा था। इसी क्रम में जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के उतरीजपुर गांव में लोगों द्वारा मोमबत्ती, दिया, मोबाइल का टाॅर्च जलाया गया। इस दौरान पूरे गांव में लोग उत्सुक नजर आ रहे थे।

रिपोर्ट पंकज विश्वकर्मा