राजस्थान ( दैनिक कर्मभूमि)बारां छीपाबड़ौद उपखंड एवं तहसील मुख्यालय स्थित कस्बा क्षेत्र के ग्राम पंचायत अजनावर के माल में अज्ञात कारणों के चलते करिबन पांच बिघा की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जानकार सूत्रों के मुताबिक बताया गया है कि गेहूं की फसल में अचानक किसी कारण से आग लग गई जिसकी सुचना स्थानीय पुलिस थाना छीपाबड़ौद में दी गई जिसपर पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा और फायर सर्विस की टीम दमकल ने अपना कार्य शुरू कर आग पर काबू पाया। लेकिन ग्राम पंचायत मुख्यालय अजनावर के किसान बृहृमानंद धाकड़ के चार बिघा के लगभग के गेहूं जलकर राख हो गए।ओर दमकल के पहुंचने से करिबन एक बिघा की गेहूं की फसल बच गई। जैसे ही आग की सुचना सुनते ही अजनावर एवं नलखेड़ी ढौलम भगवानपुरा इत्यादि गांवों के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े और आग पर काबू पा लिया।इस दौरान छीपाबड़ौद पुलिस थाने के जवा भी जाप्ता सहित मौके पर पहुंचे। उक्त घटना ग्राम पंचायत ढौलम ओर ग्राम पंचायत अजनावर के बीच मैं दौड़ के समीप अजनावर के समीप की बताई जा रही है।
*रिपोर्टर कुलदीप सिंह सिरोहीया बारां छीपाबड़ौद*