राजस्थान ( दैनिक कर्मभूमि) बारां छीपाबड़ौद छीपाबडौद 10 अप्रेल शुक्रवार,,, उपखंड एवं तहसील मुख्यालय स्थित कस्बा क्षेत्र में समर्पण संस्था की और से कोरोना राष्ट्रीय आपदा के समय लोक डाउन में कोई भी भूखा न सोये इसको लेकर राज्य में जयपुर सहित अनेक स्थानों पर भोजन पैकेट पहुचाने का *परोपकार* अभियान संचालित है!समर्पण संस्था की बारां जिला प्रभारी रामजानकी केसरी ने बताया कि संस्था के द्वारा परोपकार अभियान की श्रखंला में तहसील क्षेत्र के अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ रात्रि में रहने वाले परिजनों को शाम के समय भोजन पैकेट उपलब्ध करवाए जा रहे है!यह व्यवस्था अंबेडकर जयंती लोकडाउन तक निरन्तर जारी रहेगी ताकि इस विषम परिस्थिति में कोई भी रात्रि को भूखा न सोना चाहिय ! केसरी के अनुसार घर पर भोजन के पैकेट बनाने में राष्ट्रीय मेघवाल परिषद के संस्थापक अध्यक्ष नन्दलाल केसरी,बेटा हितेश केसरी,बेटी प्रियंका केसरी द्वारा पूर्ण सहयोग किया जा रहा है! तब जाकर ही भोजन के पैकेट बनाना सम्भव हो पा रहा है!
रिपोर्टर कुलदीप सिंह सिरोहीया बारां छीपाबड़ौद
You must be logged in to post a comment.