उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) मथुरा करोना योद्धाओं को पुष्प वर्षा करके किया गया सम्मानित ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के द्वारा मथुरा महानगर में कोरोना योद्धाओं में पुलिस ,यातायात पुलिस, नगर निगम कर्मचारियों के सम्मान में अपना द्वितीय चरण प्रारंभ करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित के नेतृत्व में कृष्णा नगर चौकी ,मंडी चौकी, गोवर्धन रोड पर पुलिस बैरियर, मंडी पर सौंख रोड बैरियर, महोली रोड बैरियर ,दूसरी तरफ जिला अध्यक्ष राहुल शर्मा वा महानगर हरिबाबू सम्राट के नेतृत्व में यमुना पार लक्ष्मी नगर, चौकी लक्ष्मी नगर ,चौराहा यमुनापार, थाना पर पहुंचकर अपने करोना योद्धाओं के सम्मान में गुलाब के फूलों की पुष्प वर्षा के साथ उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मार्क्स , सैनिटाइजर ,हैंड ग्लव्स दिए गए l अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया आज हम लोगों के द्वारा अपना द्वितीय चरण के अंतर्गत पुलिस कर्मी यातायात पुलिस कर्मियों के साथ, नगर निगम के कर्मचारियों का हम लोगों के द्वारा सम्मानित किया गया है उनकी सुरक्षा के लिए l इस अभियान के अंतर्गत उनको सैनिटाइजर मास्क हैंड ग्लव्स आज हम लोगों के द्वारा दिए गए अभियान में सत्यदेव शर्मा सुरेश चंद गुप्ता हरवीर चौधरी ,जितेंद्र अरोरा , सूरज शर्मा ,सुनील दक्ष, गौरव वर्मा आदि शामिल रहे l फोटो परिचय : बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित के नेतृत्व में कोरोना योद्धाओं को पुष्प वर्षा करके सम्मानित करने के साथ सैनिटाइजर .मास्क.हैंड ग्लव्स भेंट करते हुए।
रिपोर्ट विनोद दीक्षित मथुरा
You must be logged in to post a comment.