उत्तर प्रदेश ( दैनिक कर्मभूमि)गाजीपुर
गाजीपुर। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन लागू किया गया है। ऐसे में आम लोगों को समस्या न हो इसके लिए भारतीय जनता पार्टी की गाजीपुर इकाई ने कमान सम्हाल ली है। पार्टी के जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह द्वारा जनपद के छावनी लाइन स्थित जिला कार्यालय से मोदी किट का वितरण किया जा रहा है।जिसमे जरूरत का सामान लोगों को उपलब्ध करवाया। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि, कोरोना जैसी घातक महामारी से बचने के लिए हम सबको एक जुट होकर सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देश का पालन करना होगा। वहीं जनपद के लोकप्रिय युवा नेता करन तिवारी ने राहत सामग्री वितरण के दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी ने आदेश दिया था कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता इस महामारी से निपटने के लिए योद्धा बने। श्री तिवारी ने कहा कि हम लोगों ने अरोग्य सेतु एप्प डाउनलोड कर उसमे मांगी गई आवश्यक जानकारी भी साझा की। राशन वितरण के दौरान पूरी तरह से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। इस दौरान अजीत सिंह, अतुल तिवारी सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
You must be logged in to post a comment.