राजस्थान में कोरोना पॉजिटिव मामलों में और बढ़ोतरी हो गई है. गुरुवार को प्रदेश में कोरोना के 47 नए केस सामने आए हैं. इस बढ़ोतरी के बाद अब राज्य में कोरोना पॉजिटिव केसेज की संख्या 1935 हो गई है. आज आए नए मामलों में सर्वाधिक 20 जोधपुर के हैं.

राजस्थान (दैनिक कर्मभूमि)

जयपुर. राजस्थान में कोरोना पॉजिटिव मामलों में और बढ़ोतरी हो गई है. गुरुवार को प्रदेश में कोरोना के 47 नए केस सामने आए हैं. इस बढ़ोतरी के बाद अब राज्य में कोरोना पॉजिटिव केसेज की संख्या 1935 हो गई है. आज आए नए मामलों में सर्वाधिक 20 जोधपुर के हैं. कोरोना से अब तक प्रदेश में 27 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 133 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है.
जयपुर में एक दर्जन नए केस आए
प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के एसीएस रोहित कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को नए आए 47 केसेज में से 20 जोधपुर में, 12 जयपुर में, 10 नागौर में, 2-2 हनुमानगढ़ व कोटा में और 1 पॉजिटिव केस अजमेर में मिला है. जयपुर और जोधपुर के बाद अब अजमेर और नागौर में पॉजिटिव मामलों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है. प्रदेश में कोरोना से अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है. कुल पॉजिटिव केसेज में से 344 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है. इनमें से 133 को डिस्चार्ज कर दिया गया है.

रिपोर्ट – कुलदीप सिंह सिरोहीया राजस्थान