भरतकूप थाना की पुलिस ने चोरी के माल के साथ अभियुक्त किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट-पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के कुशल निर्देशन में वाँछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक भरतकूप संजय उपाध्याय के मार्गदर्शन में उ0नि0 दयालदास तथा उनकी टीम द्वारा अभियुक्त संजय उर्फ महमूद पुत्र बाबू खां निवासी अकबरपुर थाना भरतकूप को चोरी किये रिम व टायर के साथ गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 25.04.2020 को थाना भरतकूप में दिनेश कुमार सिंह द्वारा सूचना दी गयी कि उनके क्रेशर प्लांट से ट्रक के पहिये रिम सहित निकाल लिये गये हैं। इस सूचना पर थाना भरतकूप में मु0अ0सं0 34/20 धारा 379/411 भादवि0 पंजीकृत किया गया। उ0नि0 दयालदास तथा उनकी टीम द्वारा आज दिनाँक 02.05.2020 को अभियुक्त संजय उर्फ महमूद पुत्र बाबू खां निवासी अकबरपुर थाना भरतकूप को चोरी किये रिम व टायर के साथ गिरफ्तार किया गया।
*बरामदगीः-*
ट्रक का 01 पहिया (रिम सहित) चोरी किया
*बरामदगी करने वाली टीमः-*
1. उ0नि0 दयालदास
2. आरक्षी संतोष कुमार
3. आरक्षी जमुना प्रसाद

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट