उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) भदोही। लाॅकडाऊन के दौरान अन्य राज्यों से आने वालों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में शनिवार को भी गोपीगंज थाना क्षेत्र के बेरासपुर गांव में दो युवक सपरिवार मुम्बई से टेम्पो से चलकर पांच दिनों में गांव पहुंचे। गांव पहुचते ही युवको को देखने के लिए आसपास के लोग जुट गये। हालांकि सभी लोग गोपीगंज में में अपना जांच कराकर घर लौटे है। मुम्बई से आये युवक ने बताया कि आने में किसी भी तरह की दिक्कत नही हुई रास्ते में लोग सहायता भी किये। महेश ने बताया कि जांच करने के बाद किसी ने कोई दिशा निर्देश न दिया। जांच के नाम पर केवल बुखार चेक कर छोड दिये। मालूम हो कि महेश मंगलवार को अपने परिवार को लेकर टेम्पो से मुम्बई से चला और शनिवार को सुबह गोपीगंज पहुंचकर जांच कराया और दोपहर में अपने घर बेरासपुर पहुंचा। अपने परिजनों को सकुशल देखकर परिजनों के आंखो से आंसू छलक पडे।
You must be logged in to post a comment.