उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर
लॉकडाउन का पालन न कराने पर एफआईआर दर्ज
जौनपुर जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि कोविड-19 के दृष्टिगत जनपद जौनपुर में लॉकडाउन का पालन कराने हेतु जनपद के प्रत्येक थानाध्यक्ष को 5-5 गांव के निरीक्षण हेतु निर्देशित किया गया था जिसके क्रम में शनिवार को 27 थानों में से 85 ग्रामों का निरीक्षण किया गया तथा कोतवाली जौनपुर में 02 लोगों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 188/20 धारा 188, 269 आईपीसी व 3 महामारी अधिनियम 1997 के तहत लॉकडाउन का उल्लंघन करने के कारण समरजीत यादव पुत्र लालसा यादव, मोहम्मद आसिफ पुत्र मोहम्मद इस्लाम तथा थाना मछलीशहर में मुकदमा अपराध संख्या 71/20 धारा 1170, 269 आईपीसी के तहत 05 लोगों अरुण कुमार उपाध्याय पुत्र सीताराम उपाध्याय, धीरेंद्र पुत्र राजाराम, रोहित कुमार पुत्र स्वर्गीय शिवशंकर, चंद्रमा सिंह पुत्र हरी प्रसाद, अंकित कुमार पुत्र श्याम नारायण सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रतिदिन थाना प्रभारी स्वयं 05 गांव व उनके अधीन प्रत्येक उपनिरीक्षक पांच गांवों का भ्रमण करेंगे वह देखेंगे की निगरानी समिति सही ढंग से कार्य कर रही है कि नहीं तथा बाहर राज्यों से आए लोग होम क्वॉरेंटाइन कर 21 दिन का पालन हर हाल में करें, जो नहीं करेंगे उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाएगी।
You must be logged in to post a comment.