उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर
नौपेड़वां (जौनपुर):बक्शा थाना क्षेत्र के सवंसा गाँव के समीप राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर ईंट भट्ठा मजदूरों को लेकर बरेली से नेवादा गया बिहार जा रही एक प्राइवेट बस एवं बालू लदी ट्रक में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गया। घटी घटना के बाद बस में सवार छोटे-छोटे बच्चों, महिलाओं में चीख पुकार मच गई। दुर्घटना में बस चालक व खलासी सहित चार लोगों को गंभीर चोटें आई। बस में सवार मामूली रूप से घायल चन्द्रशेखर ने बताया कि बस में सवार सभी मजदूर नेवादा गया बिहार जा रहे थे जिसमें बच्चों, महिलाओं सहित कुल 64 लोग सवार थे। घटनास्थल पर पहुँचे ही थे तभी अचानक तेज आवाज के साथ बस में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुँचे स्थानीय लोग मदद कर ही रहे थे तभी सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर विजय शंकर सिंह ने फसे अन्य मजदूरों को खाने पीने की व्यवस्था छोटे बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था किये ।जिसमे उपनिरीक्षक सुनील तिवारी दीवान संजय ओझा राजेश राय बृजेश मिश्रा जैराम तिवारी सक्रिय रहे ।
रिपोर्ट पंकज विश्वकर्मा
You must be logged in to post a comment.