5 लाख का ईनामी और 8 पुलिस वालो की हत्या करने वाला विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया

कानपुर (दैनिक कर्मभूमि):- विकास दुबे ये नाम आज हर कोई जानता है।कुछ दिनों पहले दबिश में गई पुलिस पर हमला करके उनकी हत्या कर भाग गया था।
विकास दुबे पर 5 लाख का ईनाम भी था,विकास को कल उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया और सभी कानूनी कार्यवाही करने के बाद यूपी पुलिस को सौंप दिया गया।
पुलिस सूत्रों की माने तो कानपुर आते वक्त ज्यादा स्पीड होने से गाड़ी पलट गई जिसके बाद विकास ने भागने की कोशिश की और वह एनकाउंटर में मारा गया।
विकास दुबे पर हत्या ,अपहरण,और जबरन वसूली से संबंधित कई केस दर्ज थे।
विकास का एनकाउंटर कर शहीद पुलिस वालो को इंसाफ तो मिला लेकिन फिर भी पुलिस पर कहीं ना कहीं ये प्रश्न उठता है कि उसने सच में भागने की कोई की या फिर ये सिर्फ एनकाउंटर का बहाना था।

रिपोर्ट:- संतोष शुक्ला