भाजपा सरकार में ब्राह्मणों की इतनी हत्या क्यों महावीर मिश्रा

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर

जौनपुर।राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ रजि.भारत जौनपुर के जिलाध्यक्ष महावीर मिश्रा ने कहा उत्तर-प्रदेश में जिस ढंग से ब्राह्मण समाज के लोगों की हत्या हो रही हैं, ये उत्तर-प्रदेश सरकार की नाकामी का जीता-जागता सबूत है । 2017 ऊंचाहार से 2020 प्रयागराज तक लगातार ब्राह्मण समाज को निशाना बनाया जा रहा हैं। अधिकतर मामलों में अपराधियों की गिरफ्तारी तक नही हो रही है। कुछ मामलों को लेकर योगी सरकार में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं दिखाई दे रही है। ऐसे में ब्राह्मण समाज सिर्फ राजनीतिक मुद्दे तक ही सिमट कर रह गया। जिससे ये साबित होता हैं, मौजूदा सरकार में इच्छाशक्ति की कमी हैं। श्री मिश्रा ने कहा कि हमारे ब्राह्मण समाज के नेताओं ने जिस ढंग से इन मुद्दों पर चुप्पी साध रखी हैं, ये ब्राह्मण समाज के साथ धोखा हैं।
गौरतलब है कि महज 13 दिन के अंदर उत्तर प्रदेश में 35 ब्राह्मणों की हत्या हुई है। ऐसा लगता है कि ये हत्याएं वर्तमान सरकार के द्वारा सुनियोजित ढंग से कराई जा रहीं हैं।आगामी चुनाव में ब्राह्मण समाज के ऐसे लोगों को नकार देंगे जो उनके हितों का ध्यान नहीं रख रहें है।उन्होंने कहा अगर सरकार ऐसे मामलों सख्ती नही दिखाती तो आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका खामियाजा निश्चित तौर पर भुगतना पड़ेगा। अपने मंतव्य को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि अगर स्थितियां ऐसी ही बरकार रहीं तो आगामी चुनाव में ब्राह्मण समाज ऐसे लोगों का समर्थन करेगा जो ब्राह्मण समाज के विरुद्ध हो रहीं किसी भी नीतियों का समर्थन नहीं करेंगे वरन हमेशा ब्राह्मण समाज के हितों के लिए सरकार के समक्ष सरकार के विरोध में अपने समाज के लिए निर्भीकता के साथ अडिग रहेंगे।