उत्तर प्रदेश ( दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर
जफराबाद जौनपुर : जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के सपा नेता आलोक त्रिपाठी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा समाजवादी पार्टी का आह्वान पत्र वितरित किया गया। सिरकोनी ब्लाक के अंतर्गत कई गांव में जाकर पार्टियों के नीतियों का प्रचार किया गया। आलोक त्रिपाठी ने कहा समाजवादी पार्टी का आह्वान पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर हर घर पहुंचाना हमारा कर्तव्य है। इस सरकार में भ्रष्टाचार, हत्या जैसे अपराध बढ़ गए हैं। अपराधी पैसों में कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर है। सरकार विफल है, हम सभी की जिम्मेदारी है कि एकजुट होकर इस आह्वान पत्र हर एक एक घर तक पहुंचाना है। विभिन्न स्थानों पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के संदेश को आह्वान पत्र के माध्यम से पहुचाया जा रहा है। साथ में अनिल दुबे, विजय शंकर यादव, अताउल्लाह खान, लालबहादुर पाल तथा अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।।
You must be logged in to post a comment.