प्रयागराज न्यूज़:-सड़क हादसे में घायल वार्ड ब्वॉय की उपचार के दौरान मौत

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) प्रयागराज उत्तर प्रदेश हनुमानगंज:- तीन दिन पूर्व अपने काम पर लौट रहे वार्ड ब्वॉय अज्ञात वाहन की टक्कर से गम्भीर रूप से घायल हो गया था उपचार के दौरान बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गयी
सरायइनायत थाना क्षेत्र के सुदनीपुर कलां गाँव निवासी कैलाश नारायण दूबे पूर्व प्रधान का छोटा पुत्र विकास दूबे उर्फ नितिन उम्र लगभग 35 वर्ष शहर स्थित किसी अस्पताल में वार्ड ब्वॉय था रविवार की रात वह अपने काम पर से लौटा था सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया मौके पर उपस्थित लोगों ने पुलिस को सूचना दी तथा उपचार के लिए एस आर एन में भर्ती कराया दूसरे दिन परिजनों ने कोरोना के भय से उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया बुधवार की सुबह लगभग उसकी मौत हो गयी घर पर शव पहुंचते ही कोहराम मच गया पत्नी प्रीती दूबे और बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है।

 

रिपोर्ट:- शिव बहादुर यादव प्रयागराज