नाजायज गांजा के साथ दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश ( दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर

जौनपुर: लाइन बाजार थाना के पुलिस ने दो शातिर गांजा तस्कर करने वाले अपराधी को गिरफ्तार किया। अपराधियों के पास पुलिस ने 2 किलो 300 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया।
पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी नियंत्रण एवं कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम अपर पुलिस अधीक्षक नगर, जौनपुर व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना लाइनबाजार पुलिस ने चेकिंग के दौरान वन विहार रोड चौरा माता मन्दिर के पास से दो अभियुक्त राजू राजभर पुत्र चतुरी राजभर नि0 कुद्दुपुर थाना- ला0बा0, जौनपुर व देवा उर्फ देवानन्द पुत्र विन्देश्वरी प्रसाद नि0 फुलपुर थाना- ला0बा0, जौनपुर को 02.300 किग्रा नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 237/20 धारा 8/20 NDPS ACT बनाम राजू राजभर व मु0अ0सं0- 238/20 धारा 8/20 NDPS ACT बनाम देवा उर्फ देवानन्द पंजीकृत किया गया ।