उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट-पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के निर्देशन में वाँछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में चित्रकूट पुलिस ने 05 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
(i). पंकज कुमार पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली कर्वी तथा उनकी टीम द्वारा 349/2020 धारा 147/148/304/323/504 भादवि0 के वाँछित अभियुक्त (1) विकास पुत्र सुकुरुवा (2) गायत्री पुत्री सुकुरुवा (3) गुड्डी पुत्री सुकुरुवा (4). ननकी पत्नी कल्लू निवासीगण कोलगदहिया थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1. पंकज कुमार पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली कर्वी
2. आरक्षी अनुज सिंह
3. महिला आरक्षी संगीता
(ii). उ0नि0 गुलाबचन्द्र मौर्य थाना रैपुरा तथा उनके हमराही द्वारा मु0अ0सं0 34/2020 धारा 304 भादवि0 के वांछित अभियुक्त हरिशचन्द्र दिनकर पुत्र स्व0 श्रीकृष्ण दिनकर निवासी दरियावपुर मजरा बसिला थाना रैपुरा जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
1. उ0नि0 गुलाबचन्द्र मौर्य थाना रैपुरा
2. आरक्षी कुलदीप
ब्यूरो रिपोर्ट अश्विनी कुमार श्रीवास्तव चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.