वैश्विक महामारी के दौर में जनपद के सभी सक्रिय युवा साथियों ने विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन कर कोरोना से जंग में अपनी भूमिका का ऐलान कर दिया।

उत्तर प्रदेश ( दैनिक कर्मभूमि) अम्बेडकरनगर। जनपद के यूथ आइकॉन-प्रवीण कुमार गुप्ता ने जनपद में रक्त के भयंकर किल्लत को देखते हुए अपने सभी युवा साथियों को एक साथ जोड़कर जनपद के रक्तकोषों को पुन:भण्डारित करने का वृहद प्रयास कोविड लेवल-2 हॉस्पिटल से हटकर अपने आवास पर किया जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और 50 लोगों ने पंजीकरण कराया जिसमें से योग्य पाए गए 24 लोगों का रक्त संग्रहित किया गया।
बताते चलें कि इस अवसर पर युवक मंगल दल-ब्राहिमपुर कुशमा के तत्वावधान में “कोरोनकाल में युवाओं की भूमिका” विषय पर परिचर्चा भी आयोजित किया गया।
स्वैच्छिक रक्तदान कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद श्रावस्ती राम शिरोमणि वर्मा ने सचल रक्त संचयन वाहन का फीता काटकर किया। तत्पश्चात सांसद जी द्वारा युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पार्चन व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत प्रारंभ कोविड-19 के प्रोटोकॉल को ध्यान रखकर किया गया।
इस अवसर पर बोलते हुए सांसद ने कार्यक्रम संयोजक प्रवीण व सभी सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के अति सराहनीय कदम की प्रशंसा करते हुए कहा कि एक रक्तदान कई जीवन को सुरक्षित करने में मददगार होगा।
सांसद ने बोलते हुए कहा कि इस वैश्विक आपदा में जहां लोग अपनों के लिए नहीं खड़े हो रहे हैं ऐसे माहौल में जनपद के युवाओं को एक आवाज़ पर निःस्वार्थ सेवा के लिए एकत्रित देखकर यह निश्चय हो गया कि युवा पीढ़ी समाज को नई दिशा देनें में सक्षम हो चुका है।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि श्याम बाबू गुप्ता ने कहा कि यह आयोजन हमें कोरोना से जंग को आसान बनाएगा।
इस मौके पर सभी रक्तदानियों व अब तक कोरोना से जंग में सहभागी रहे युवाओं को सम्मानित करते हुए श्याम बाबू ने कहा कि अन्य जनपदों की तुलना में हमारा जनपद अब तक बहुत सुरक्षित आप युवाओं के कारण ही रहा है, जिसे आगे भी सुरक्षित रखना आप सबकी साझी जिम्मेदारी है। आगंतुकों ने आयोजन को खूब सराहा और आयोजन से प्रभावित होकर सहयोग फाउंडेशन-जलालपुर की टीम ने आयोजक प्रवीण गुप्ता को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम का संचालन प्रख्यात शिक्षाविद निर प्रसाद शर्मा। कार्यक्रम के व्यवस्थित आयोजन में उर्मिला सुमन-द फाउंडेशन का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रक्तकोष प्रभारी डॉ0 मनोज गुप्ता, राजन सुमन, अंशु बग्गा, दीपक नाग, लैब टेकनीशियन विनोद वर्मा, नवीन दीक्षित, राजकुमार, रमेश आदि उपस्थित रहे। इन लोगों ने किया रक्तदान-

मनकेश कुमार, दिनेश कुमार सोनी, आशीष विश्वकर्मा ,संदीप कुमार मांझी, अजय कुमार श्रीवास्तव, शिवम चौरसिया, राज मद्धेशिया, शुभम गुप्ता, अंकित कुमार राजभर, राहुल गुप्ता, अतुल पाल, पवन सोनी ,संजय कुमार, देवेश चौरसिया, प्रवीण पांडे, सलमान अनीश, अंकित अग्रहरि, वेदमणि शर्मा, अजय साहू,आकाश, सुनील कुमार गुप्ता, प्रतिश चौरसिया, सत्य प्रकाश आर्य, दिवाकर विश्वकर्मा।

पवन कुमार चौरसिया ब्यूरो अयोध्या मंडल ।