उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) अयोध्या मिल्कीपुर तहसील के अंतर्गत ग्रामसभा अघियारी की कान्ति देवी पत्नी उदयराज जो कि एक गरीब महिला है जिस की खेती बारी घर द्वार सब इसी ग्राम सभा अधियारी में स्थित है महिला अपने माता पिता की एकमात्र संतान होने के कारण माता पिता द्वारा छोड़ी गई समस्त संपत्ति पर कब्जा दाखिल है वर्ष 2008 में महिला के पिता रामसुंदर का देहांत हो गया और उसकी माता जी अकेली पड़ गई उनकी सेवा व देखभाल के लिए मायके में रहने लगी महिला की माता जी का देहांत 2018 में हो गया इसके बाद महिला अपने माता-पिता की एकमात्र वारिश हुई बताया जा रहा है कि प्रधान पैसे वाला व्यक्ति जिसकी नियत काफी दिनों से महिला की भूमि पर है प्रधान द्वारा महिला पर बार-बार अपनी ससुराल वापस जाने का दबाव बनाया जा रहा है प्रधान का इलाकाई पुलिस से मेलजोल अधिक होने के कारण वह बहुत मनबढ़ हो गए हैं महिला बहुत गरीब होने के कारण किसी भी प्रकार से लड़ाई झगड़ा करने में असमर्थ है जब प्रधान द्वारा निरंतर कार्य जारी रखा गया तब महिला ने डायल 112 को सूचना दी मौके पर पहुंची 112 द्वारा निर्माण कार्य को नहीं रुकवाया गया जब डायल 112 के द्वारा कार्यवाही ना होने पर महिला ने खंडासा थाने में सूचना दी तब थाने से पहुंचे दरोगा जी ने पहले तो हो रहे निर्माण कार्य को रोक लगाने की बात की लेकिन प्रधान द्वारा जब विधायक गोरखनाथ बाबा से बात करवाया गया दरोगा जी वापस आ गए महिला द्वारा कई बार प्रशासन को सूचना दी गई लेकिन महिला के गरीब होने के कारण से कोई प्रशासन किसी भी प्रकार की मदद करने को तैयार नहीं है
ब्यूरो रिपोर्टर
You must be logged in to post a comment.