बिना नोडल अधिकारी के खाद की बिक्री नहीं होगी

उत्तर प्रदेश ( दैनिक कर्मभूमि ) जौनपुर

जौनपुर।जनपद में खाद वितरण हेतु प्रत्येक दुकान पर नोडल अधिकारी नामित किया गया है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि इस नोडल अधिकारी की उपस्थिति में ही खाद बटे ।कोई भी दुकानदार बिना नोडल अधिकारी की उपस्थिति के दुकान पर खाद बिक्रय नहीं करेगा।22 अगस्त को 31 350 बोरी यूरिया खाद सहकारिता के गोदामों पर और प्राइवेट दुकानों पर उपलब्ध थी और किसानों में इसका वितरण किया गया। 23545 बोरी खाद की बिक्री हुई। 7805 बोरी खाद 34 सरकारी गोदामों पर सरकारी गोदामों पर के गोदामों पर अवशेष है जो कल वितरित होगी। किसी भी व्यक्ति से अधिक 45 किलो की बोरी जिसका मूल्य ₹266, 50 पैसे से अधिक कोई भी दुकानदार मांगे या खाद उपलब्ध होने पर भी खाद ना दे,तो तत्काल कंट्रोल रूम में मोबाइल नंबर 9918403961 पर या जिला कृषि अधिकारी के मोबाइल नंबर 7007534442पर सूचित करें। यह नंबर प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक कार्य करेगा। सभी खाद की दुकान जहां खाद उपलब्ध है कल रविवार को भी खुली रहेगी।