दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि ) जौनपुर

सुजानगंज, जौनपुर : सुजानगंज थाना क्षेत्र के दहेज हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सुजानगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 139/2020 धारा 498A/304B भा0द0वि0 व 3/4 डी0पी0 एक्ट से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त केदारनाथ यादव पुत्र राम आनन्द यादव निवासी धनछुआ थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर को पड़री चौराहा से गिरफ्तार किया गया ।