उत्तर प्रदेश ( दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर
खुटहन जौनपुर।क्षेत्र के तिलवारी गॉव में सौंदर्यीकरण के लिए ताड़ व अशोक के पौधों लगाये जा रहे। जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल व्याप्त है। औषधीय गुणों से युक्त व सौंदर्यबोध कराने वाले ताड़ व अशोक के पौधों से अब गॉव के हरे भरे परिदृश्य में इजाफा हो सकेगा।
उक्त गॉव की प्रधान गीता उपाध्याय के प्रतिनिधि पति दयाराम उपाध्याय ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय दिनेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार गॉव के सौंदर्यीकरण के लिए प्रयागराज- शाहगंज मुख्य मार्ग, गॉव के तालाब तथा विद्यालय के किनारे अशोक व ताड़ के करीब अस्सी पौधे लगाये जाने है। जिसमें से अधिकांश पौधे लगाये जा चुके है। बारिश के मौसम की वजह से जमीन में लगे पौधों का विकास भी अच्छा हो रहा है।उल्लेखनीय है कि ताड़ व अशोक दोनों ही वृक्ष औषधीय गुणों से युक्त है। इनके फल, छाल तथा पत्तियों का उपयोग आयुर्वेदिक पद्धति द्वारा विभिन्न प्रकार के रोगों के उपचार में किया जाता है। पौध लगाने में ओमप्रकाश व राम अकबाल का विशेष योगदान रहा है।
You must be logged in to post a comment.