उत्तर प्रदेश ( दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर
ग
जौनपुर : थाना चंदवक के अन्तर्गत संदीप राजभर की लाखों की संपत्ति को जिलाधिकारी जौनपुर के आदेशानुसार कुर्क किया गया।
जिलाधिकारी जौनपुर व पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा शासन के निर्देश के क्रम में अपराध से अर्जित सम्पत्ति को कुर्क किए जाने के संबंध में चलाए जा अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी केराकत अजय श्रीवास्तव व राजस्व निरीक्षक बजरंग नगर के प्रह्लाद यादव के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक चंदवक थाना मय हमराह द्वारा जिलाधिकारी जौनपुर के आदेश संख्या 79 (1) के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश गैंगेस्टर एक्ट के तहत अभियुक्त संदीप राजभर पुत्र सोनू राजभर निवासी चंदवक थाना जौनपुर के द्वारा अपराध से अर्जित सम्पत्ति जिसमें नवनिर्मित मकान था जिसकी अनुमानित कीमत 500000 रूपए है। उसको कुर्क किया गया और दरवाजे पर आदेश बोर्ड का सारांश चस्पा किया गया।
You must be logged in to post a comment.