खीरों थाने की पुलिस की खुलेआम गुंडई आई सामने

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्म भूमि) रायबरेली के थाना खीरों के अंतर्गत ग्राम दुकानहा के प्राइमरी स्कूल के पास थाना खीरों के सिपाही उमाशंकर कनौजिया की गुंडई खुलेआम सामने आई यहीं के निवासी राकेश चौरसिया सिपाही को वसूली ना देने से इनकार किया तो सिपाही ने खुलेआम मारना पीटना शुरू कर दिया और कहां साले यहां से दुकान हटा दे नहीं तो तुम्हारे ऊपर फर्जी मुकदमा लगाकर जेल भेज दूंगा जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है अब देखना यह है कि इस दबंग गुंडा सिपाही को पर न्याय प्रिय तेजतर्रार तहसील के क्षेत्राधिकारी सी ओ लालगंज और पुलिस अधीक्षक रायबरेली क्या कार्यवाही करते हैं या फिर पुलिस वालों के हौसले बुलंद करते हैं

चीफ ब्यूरो रिपोर्ट राजेश कुमार मौर्य रायबरेली