ग्राम सभा आदर्श गांव बहाई में सफाई कर्मी के ना आने और सफाई ना होने से ग्रामीणों में फैला आक्रोश

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि ) रायबरेली के तहसील लालगंज के अंतर्गत ग्राम सभा बहाई आदर्श गांव में सफाई कर्मी कभी नहीं आता और ना ही कभी सफाई की जाती है ऐसा ही मामला सोशल मीडिया में वायरल होने से अधिकारियों में हड़कंप मच गया ऐसा ही मामला प्रकाश में आया अंबारा संपर्क मार्ग बजरंग चौराहा पूरब टोला से गाव के तरफ जाने वाली पक्की सड़क के दोनों तरफ पक्की नालियां घास और कचरे से भर गई हैं जिससे गांव का गंदा पानी सड़क के ऊपर से बहने लगा जिससे लोगों को आने जाने के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और आसपास में बीमारियां फैलने लगी है कई बार शिकायत करने के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है श्रीमान जिला अधिकारी महोदय और सीडीओ रायबरेली के संज्ञान में डालते हुए इस समस्या का समाधान करवाने का आदेश करेंl

तहसील क्राइम रिपोर्टर आलोक मौर्य उर्फ सूरज मौर्य रायबरेलीl