सपा के राष्ट्रीय सचिव एस.आर.एस. यादव के निधन पर सपा कार्यालय में शोक सभा सम्पन्न

उत्तर प्रदेश( दैनिक कर्म भूमि) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, सदस्य विधान परिषद एस.आर.एस. यादव के आकस्मिक निधन की खबर पर जनपद रायबरेली के समाजवादियों में शोक की लहर फैल गयी। पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष इ. वीरेन्द्र यादव ने कहा कि बाबू जी एक कुशल प्रशासक, योग्य संगठक एवं नेकदिल इन्सान थे, वह गरीबों, मजलूमों के मददगार एवं आम लोगों की भलाई के लिए जीवनभर प्रतिबद्ध थे। वह प्रशासनिक अधिकारी के रूप में सहकारिता की सभी शीर्ष संस्थाओं के प्रबन्ध निदेशक रहे, मुख्यमन्त्री कार्यालय में संयुक्त सचिव के पद पर रहे तदुपरान्त पार्टी में विभिन्न दायित्वों पर रहकर संगठन को मजबूती प्रदान किया, बाबूजी ने जीवन भर अनुशासित एवं निष्ठापूर्वक समतामूलक समाज की स्थापना के लिए कार्य किया। बाबूजी को श्रद्धाँजलि अर्पित करते हुए प्रतापगढ़ के जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव ने कहा कि हमें एस.आर.एस. यादव जी से सदैव कुछ नया सीखने को मिलता था, वह सदैव क्रियाशील रहकर हमें प्रेरणा देते थे, वे सदैव समाजवादी पार्टी के संगठन को सुचारू रूप से गतिशीलता देने के लिए प्रेरित करते थे।
शोक सभा में मुख्य रूप से विधायक डा. मनोज कुमार पाण्डेय, पूर्व विधायक रामनरेश यादव, रामलाल अकेला, आशा किशोर, सुरेन्द्र विक्रम सिंह, देवेन्द्र प्रताप सिंह, श्याम सुन्दर भारती, पूर्व अध्यक्ष रामदेव यादव, राम बहादुर यादव, डी.पी. पाल, मो0 इलियास, मो0 अरशद खान, रामसेवक वर्मा, श्रवण चैधरी, मुकेश रस्तोगी, राजेन्द्र यादव, ओ.पी. यादव, मो0 शमशाद, विनय यादव, चन्द्रराज पटेल, उमाशंकर चैधरी, नरेन्द्र सिंह, डा. जावेद, विनोद यादव, राजेश चन्द्रा, जागेश्वर यादव, नीलू पाण्डेय, मो. हसीन, रंजीत यादव, अरविन्द चैधरी, अखिलेश माही, मो0 फहीम, मिश्रीलाल चैधरी, राजेश मौर्य, बुधेन्द्र सिंह, नदीम कासिम, राजेन्द्र यादव, अर्जुन यादव, रामकिशोर पुजारी, अरूण तिवारी, अशोक यादव, बब्बू गुर्जर, पीयूष यादव, दिनेश केसरूवा, रवीन्द्र सिंह, अतुल प्रधान, सौरभ यादव, कुलदीप यादव, जितेन्द्र मौर्या, राजू गुर्जर आदि लोग उपस्थित रहे। अन्त में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना किया कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख की घड़ी में दुःख सहने की क्षमता प्रदान करे।

रिपोर्ट सत्येंद्र बहादुर सिंह जिला क्राइम रिपोर्टर रायबरेली