उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) अयोध्या
अयोध्या।कम समय मे और शॉर्टकट में पैसा कमाने की लालच का लाभ उठाकर कुछ पोंजी कंपनियां युवाओं को कंगाल बनाने में लगी हुई हैं। ये कंपनियां लोगों को बहुत ही कम समय मे दोगुना पैसा देने का वादा करती हैं और पैसा लेकर फरार हो जाती हैं।
ऐसे ही एक मामला प्रकाश में तब आया जब रौनाही थाना क्षेत्र के संजयगंज बाजार निवासी रमेश यादव सहित दर्जनों पीड़ितों ने थाना में शिकायत पत्र देकर एक कथित कंपनी के एमडी पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की ।
दर्जनों शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि जे इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के एम डी रोहित सिंह ने पीड़ितों का 10 करोड़ रुपये से ज्यादा रुपया लेकर फरार हो गया है। पहले कुछ दिन तो उनको बढ़े व्याज पर पैसे मिलते थे लेकिन पिछले कई महीनों से उनका पैसा उन्हें नहीं मिला जब इस संबंध में पैसा जमा कराने वाले एजेंट रमेश से उनकी बात हुई तो उन्होंने भी प्रयास किया लेकिन कोई संतोषजनक उत्तर उन्हें नहीं मिला और कुछ दिनों बाद एमडी ने बात करना भी बंद कर दिया। अब कहीं भाग गया है । पैसे की तंगी से गुजरने वाले सैकड़ो लोगों ने एजेंट से बात की तब एजेंट ने दर्जनों लोगों के साथ रौनाही थाना में कथित कंपनी के एमडी के खिलाफ शिकायत की।
विजय सिंह,अमित,उमेश दत्त,भारत लाल ,आशीष,अशफाक आदि सहित दर्जनों की इस शिकायत के बावत पूछे जाने पर थाना प्रभारी रामाश्रय राय ने बताया कि शिकायत पत्र मिला है जांच की जाएगी आरोप सत्यापित होते ही दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।पवन कुमार चौरसिया ब्यूरो अयोध्या मंडल।
रिपोर्ट पवन चौरसिया अयोध्या मंडल
You must be logged in to post a comment.