आज वायुसेना में शामिल हुए राफेल विमान

दिल्ली(दैनिक कर्मभूमि):- अब देश के दुश्मनों के लिए और भी बुरे दिन आने वाले है क्यो कि आज से राफेल औपचारिक रूप से भारतीय वायुसेना में शामिल हो जाएगा।राफेल को फ्रांस से 27 जुलाई लाया गया था जिसे आज वायुसेना में शामिल कर दिया जाएगा।
शामिल करने से पहले सर्वधर्म प्रार्थना हुई जिसमें देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ साथ फ्रांस की रक्षामंत्री फ्लोरेंस पर्ली भी हुई।

क्या है राफेल की विशेषताएं
1. राफेल विमान फ्रांस की दसॉल्ट कंपनी द्वारा बनाया गया दो इंजन वाला लड़ाकू विमान है। ये युद्ध के समय अहम भूमिका निभाने में सक्षम है।
2. इसकी रफ्तार 2310 किलोमीटर/घंटा होती है जो रडार को भी चकमा से सकता है।
3. यह विमान बिना सीमा में घुसे 300 KM तक निशाने को भेद सकता है।
4. हवाई हमला, जमीनी समर्थन, वायु वर्चस्व, भारी हमला और परमाणु प्रतिरोध ये सारी राफेल विमान की खूबियां हैं।
5. यह लगभग 24,500 kg तक वजन ले जाने में सक्षम है।

वायुसेना की दशकों पुरानी और भारत-पाक युद्ध में अहम भूमिका निभा चुकी 17 स्क्वाड्रन गोल्डन एरो के कंधों पर राफेल की जिम्मेदारी है। इस स्क्वाड्रन को खत्म कर दिया गया था। मगर अब इसे राफेल के लिए फिर पुनर्जीवित किया गया है।

रिपोर्ट:- संतोष शुक्ला