पुलिस पर पथराव, सीओ समेत छह सिपाही घायल, वाहन तोड़ा

उत्तर प्रदेश ( दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर

जौनपुर /मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के इटाएं गांव में गुरुवार की रात साढ़े आठ बजे भूमि विवाद के दौरान पुलिस पर एक पक्ष ने पथराव कर दिया। घटना में डायल 112 के जवानों के साथ ही सीओ राजेंद्र प्रसाद व आधा दर्जन से अधिक पुलिस कर्मी घायल हो गए। उनका वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही मड़ियाहूं, नेवढि़या, सुरेरी, बरसठी थाने के भारी फोर्स मौके पर पहुंच गई। बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया, साथ ही घायल क्षेत्राधिकारी को उपचार के लिए मड़ियाहूं लाया गया। मामले में मुकदमा दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
शाम सात बजे इटाए गांव में पटेल व मुसहर बिरादरी के लोगों में पट्टे की भूमि को लेकर कई दिनों से विवाद था। इसे लेकर रात में मारपीट हो गई। सूचना पर डायल 112 के जवान मौके पर पहुंच गए। मुसहर बिरादरी के लोगों के पक्ष में आए अनुसूचित जाति के लोगों ने भी पुलिस पर पथराव कर दिया। इसमें कई जवान घायल हो गए और घटना की जानकारी थाने के साथ ही उच्चाधिकारियों को दी। इस पर मड़ियाहूं थाने की फोर्स के साथ क्षेत्राधिकारी राजेंद्र प्रसाद मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने उन पर भी पथराव कर दिया। इससे क्षेत्राधिकारी के सिर में गंभीर चोट आ गई। उनका व थाना प्रभारी का वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया।

अभिषेक शुक्ला उत्तर प्रदेश सम्पादक