उत्तर प्रदेश ( दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर
जौनपुर।राष्ट्रीय गूंज एव शेफर्ड फैमिली ट्रस्ट द्वारा आज राष्ट्र भाषा हिंदी दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया
इस कार्यक्रम में सहभागीं हुए सभी मान्यवरों ने अंतरराष्ट्रीय भाषा अंग्रेजी के साथ ही भारत की आधिकारिक भाषा हिंदी के प्रयोग पर, उसकी उपयोगिता पर सभी का ध्यान आकर्षित किया ।
सभी ने हिंदी भाषा को अपने एव अपने परिवार के रोजमर्रा के कार्यो में प्रयोग करने, उसे बढ़ावा देने की शपथ लेते हुए कार्यक्रम समाप्त किया ।
कार्यक्रम में शेफर्ड फैमिली ट्रस्ट के डॉ दिलीप पाल, संतोष पाल, अमित पाल, अनंत पाल , राष्ट्रीय गूंज के आशीष सिंह, धीरज विश्वकर्मा, जितेंद्र शर्मा, अखिलेश विश्वकर्मा, शेफर्ड टाइगर फ़ोर्स इंडिया के राजकुमार पाल, सेव ट्री सेव लाइफ फाउंडेशन के प्रबंधक अनिल पाल ने शिरकत किया ।
अभिषेक शुक्ला उत्तर प्रदेश सम्पादक
You must be logged in to post a comment.