उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) अयोध्या जानकारी के अनुसार कोतवाली रूदौली क्षेत्र के अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 28 मुजफ्फरपुर गांव के निकट गोरखपुर फैज़ाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) देवेंद्र प्रताप सिंह एक ढाबे पर चाय पीकर रोड क्रॉस कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गए।घटना की जानकारी प्राप्त होते ही एसडीएम रूदौली विपिन कुमार सिंह कोतवाल कृष्णकांत यादव भेलसर चौकी प्रभारी विनय कुमार यादव उपनिरीक्षक रवीश कुमार यादव सीओ रूदौली डॉ धर्मेन्द्र यादव ने मौके पर पहुँच व एमएलसी के साथ चल रहे सुरक्षा कर्मियों ने उपचार के लिए निकट के चिकित्सालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरनपुर में उपचार के लिए भर्ती कराया। सीएचसी चिकित्सको ने एसएलसी की हालत गम्भीर देख ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार एमएलसी देवेंद्र सिंह लखनऊ से गोरखपुर जा रहे थे।
पवन कुमार चौरसिया ब्यूरो अयोध्या मंडल ।
You must be logged in to post a comment.