प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा मनाये जा रहे सेवा सप्ताह में किया गया वृक्षारोपण।

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) अयोध्या। अम्बेडकर नगर जनपद में शनिवार को अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा करतोरा में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा
जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है कि हम अपने आस पास अधिक ऑक्सीजन उत्सर्जित करने वाले और फलदार वृक्ष लगायें और उसके देख भाल की भी व्यवस्था करें।जिलाध्यक्ष ने वृक्षारोपण के पूर्व करतोरा रामलीला मैदान में लगे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय दयाराम वर्मा के मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया।उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामशंकर सिंह,किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद वर्मा,मण्डल अध्यक्ष सदाराम वर्मा,मनोज मौर्य,रवि सिंह चौहान,गणेश सिंह,राकेश सिंह,विनोद सोनी,विन्देश राजभर,बजरंगी वर्मा उपस्थित रहे।वृक्षारोपण कार्यक्रम के जिला संयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्त और किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने टाण्डा विधानसभा के सोनहन में डॉक्टर शिवपूजन वर्मा,डॉक्टर योगेंद्रचंद्रिका प्रसाद,रुद्र प्रसाद उपाध्याय के साथ वृक्षारोपण कर समाज को वृक्षारोपण कर पर्यावरण के संरक्षण के लिए प्रेरित किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि टाण्डा विधायक संजू देवी ने पैकोलिया,रसूलपुर,उमरापुर शेखपुर,में श्याम बाबू गुप्त, राधेश्याम वर्मा,भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश उपाध्याय ने कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के महरुआ में अपने सहयोगी कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण करते हुए कहा कि आज हमारे समाज में पर्यावरण संरक्षण की बहुत आवश्यकता है।जिस प्रकार से पर्यावरण दूषित हो रहा है उसके लिए वृक्षारोपण जरूरी है।

पवन कुमार चौरसिया ब्यूरो अयोध्या मंडल ।