उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) अयोध्या 19 सितंबर 2020
स्काउट भवन अयोध्या में कर्मठ,कार्यकुशल, हरदिल अज़ीज जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) स्वर्गीय महेंद्र सिंह को अश्रुपूरित नेत्रों से भावपूर्ण विदाई दी गई। इस मौके पर उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड के प्रादेशिक सचिव श्री आनंद सिंह रावत, प्रादेशिक संगठन कमिश्नर (स्काउट) श्री राजेन्द्र सिंह हंसपाल, प्रादेशिक संगठन कमिश्नर (गाइड) श्रीमती कामिनी श्रीवास्तव, प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) श्री अरविंद कुमार श्रीवास्तव, एएसओसी नौशाद अली सिद्दीकी, जिला संरक्षक डॉ वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, डॉ नीलकांत वर्मा, डॉ मणिशंकर तिवारी, जिला मुख्यायुक्त डॉ रामसुरेश मिश्र, सहित स्काउट संस्था से जुड़े पदाधिकारी, विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य, ट्रेनिंग टीम के सदस्य और पूर्व राष्ट्रपति स्काउट, गाइड ही नहीं वरन समाज के कई संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान आयोजित शोकसभा को संबोधित करते हुए प्रादेशिक सचिव श्री रावत ने कहा स्वर्गीय महेंद्र सिंह की कमी को कभी भी पूरा नहीं किया जा सकेगा वह राज्य स्तर ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर के भी एक कुशल प्रशिक्षक है। प्रादेशिक संगठन आयुक्त (स्काउट) श्री हंसपाल, प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) श्री श्रीवास्तव, ज़िला मुख्यायुक्त डॉ मिश्र, ज़िला संरक्षक डॉ त्रिपाठी और स्वर्गीय सिंह के मामा प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश पदाधिकारी श्री विश्वनाथ सिंह ने रुंधे गले से अपने अनुभव संस्मरण के साथ विचार व्यक्त किये। कई संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी उन्हें विशिष्ट व्यक्ति बताया। ज़िला मुख्यालय आयुक्त व आईटी हेड विवेकानन्द पाण्डेय ने संचालन किया।अंत में दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति और परिवार को दुःख सहने की क्षमता के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। स्व सिंह मैसेंजर ऑफ पीस, अटास इंडिया के सदस्य,यूथ हॉस्टल एसोसिएशन के पूर्व प्रादेशिक कॉउंसिल सदस्य भी थे। यही वजह थी कि सभा में अन्य संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे, और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
पवन कुमार चौरसिया ब्यूरो अयोध्या मंडल ।
You must be logged in to post a comment.