उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट-जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय की अध्यक्षता में आइजीआरएस, विकास कार्यों एवं कोविड-19 के रोकथाम एवं बचाव से संबंधित बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
जिलाधिकारी ने आईजीआरएस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, जिलाधिकारी जनसुनवाई, पीजी पोर्टल के संदर्भ पर सभी अधिकारियों से कहा कि डिफाल्टर व लंबित संदर्भ शासन की मंशा के अनुरूप तीन दिन के अंदर निस्तारण कराएं अपने पोर्टल को प्रतिदिन देखकर निस्तारण कराया जाए। उन्होंने अपर जिलाधिकारी से कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि कार्यों पर तेजी लाई जाए जो समय सीमा तय की गई है उसी के अनुसार पूर्ण कराएं शासन से लगातार इसकी समीक्षा की जा रही है। हवाई पट्टी के निर्माण में उन्होंने एयरपोर्ट यथार्टी व राइट्स कंपनी के अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक सप्ताह कार्यों की प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराएं तथा कार्यों पर तेजी लाई जाए।रनबे पर अभी भी गाडियां चल रही है उनको तत्काल बंद कराएं। बाउंड्री वॉल के निर्माण कार्य में तेजी लाएं। फीलिंग वर्क में प्रगति लाए। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि देवांगना हवाई पट्टी मार्ग को ठीक कराएं। सेवायोजन अधिकारी से कहा कि प्रत्येक सप्ताह अपनी रिपोर्ट से अवगत करा कर शासन को भी रिपोर्ट प्रेषित की जाए। सभी संबंधित अधिकारी रोजगार सृजन के बारे में संबंधित विभाग को जानकारी प्रतिदिन अवश्य दें कि कितने श्रमिकों को रोजगार दिया गया है। बाल विकास विभाग को निर्देश कि पोषण माह पर कुपोषित बच्चों को भर्ती कराकर स्वास्थ्य लाभ दिलाया जाए। सभी संबंधित विभाग अपने अपने कार्यों को करा कर पोषण माह के पोर्टल पर फीडिंग अवश्य कराएं।
उन्होंने मनरेगा के कार्यों में कहा कि लंबित भुगतान की स्थिति पर सुधार लाएं कार्यों का भुगतान समय सीमा के अंदर कराएं मनरेगा कन्वर्जेंस के कार्यों पर सभी विभाग तेजी लाएं लंबित भुगतान अगर लाइन विभाग द्वारा किया जा रहा है तो खंड विकास अधिकारी अवश्य देखें। गोवंश आश्रय के संचालन पर कहा कि अभी भी सड़कों पर गोवंश घूम रहे हैं सभी खंड विकास अधिकारी सुनिश्चित करले मुझे किसी भी दशा में सड़कों पर गोवंश घूमते नजर नहीं आना चाहिए। उन्होंने कहा कि रसिन व छीबो गौशाला को तत्काल निर्माण कराकर हैंडओवर कराएं कार्यदायी संस्थाएं यह सुनिश्चित करें जो नई बड़ी गौशाला के कार्य कराए जाने हैं उसको तत्काल शुरू कराएं। गोबंशो की नियमित रूप से देखभाल होती रहे कहीं पर लापरवाही नहीं होना चाहिए।स्वच्छ भारत मिशन में सामुदायिक शौचालय के कार्य जिन गांव में अनारंभ है उन पर कार्य शुरू कराए अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र में जहां पर सामुदायिक शौचालय के निर्माण कराया जाना है उसमें उप जिला अधिकारी जमीन को चिन्हित करके कार्यदायी संस्थाओं को उपलब्ध कराएं और संस्थाएं कार्यों को शुरू करें। व्यक्तिगत शौचालय पर कहा कि जो अपूर्ण है सहायक विकास अधिकारी पंचायत लगातार समीक्षा कर पूर्ण करा लें। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास, कन्या सुमंगला योजना, पेंशन योजनाएं, किसान सम्मान निधि, खाद्यान्न वितरण, एक जनपद एक उत्पाद, पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था,श्रम विभाग की योजनाओं, बैंक आदि विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने आरोग्य सेतु एप, आयुष कवच एप पर सभी विभाग प्रगति बढ़ाएं हॉटस्पॉट के क्षेत्रों में शत-प्रतिशत डाउनलोडिंग कराएं। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद कुमार से कहा कि जो मरीज भर्ती हैं उनको समय से चाय, नाश्ता व भोजन की व्यवस्था की जाए , एल-वन,एल टू फैसिलिटी सेंटर पर कोई भी अव्यवस्था नहीं होना चाहिए। सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार के जितने भी मरीज पाए जाएं उनका शत-प्रतिशत एंटीजन परीक्षण अवश्य कराया जाए। उप जिलाधिकारियों तथा अधिशासी अधिकारियों से कहा कि हॉटस्पॉट के क्षेत्रों में यह देख ले कि किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या न हो अति आवश्यक वस्तुओं की लगातार डिलीवरी जारी रहे।
बैठक में अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह, उप जिलाधिकारी करबी राम प्रकाश, मऊ राजबहादुर, मानिकपुर संगम लाल, राजापुर राहुल कश्यप, जिला विकास अधिकारी आर के त्रिपाठी, सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट अश्विनी कुमार श्रीवास्तव चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.