**करणी सेना की मासिक बैठक संपन्न नए पदाधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी**

उत्तर प्रदेश दैनिककर्म भूमि शाहजहांपुर- आज दिनाँक 04 अक्टूबर2020 रविवार को करणी सेना की मासिक बैठक पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाऊस शाहजहाँपुर में सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ठाकुर ओमवीर सिंह राठौर ने की तथा मंच संचालन जिलामहामंत्री आदर्श कुमार अवस्थी ने किया जिसमे कुछ नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई इस अवसर पर विवेक औदिच्य जी को जिलाध्यक्ष(युवाशक्ति),अतुल सिंह जी को(जिलामहामंत्री युवाशक्ति),उदय प्रताप सिंह जी को(जिलाउपाध्यक्ष युवाशक्ति),सौरभ तिवारी को(तहसील अध्यक्ष सदर),पवन प्रताप सिंह को(जिलाउपाध्यक्ष युवाशक्ति)नियुक्त किया गया।
जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह राठौर,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह व जिलाध्यक्ष युवाशक्ति विवेक औदिच्य जी ने संयुक्त रूप से सभी का माल्यार्पण कर स्वागत किया और नियुक्ति पत्र वितरित किए।इसके अतिरिक्त शिवपाल यादव को ब्लॉक अध्यक्ष मदनापुर,रंजीत सिंह को ब्लॉक उपाध्यक्ष मदनापुर, जय सिंह को ब्लॉक महामंत्री मदनापुर, सत्येन्द्र सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष जलालाबाद, अवनीश सिंह को ब्लॉक उपाध्यक्ष बंडा,मुनेश्वर सिंह को ब्लॉक उपाध्यक्ष बंडा, कुँवरपाल सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष बंडा,तथा कुशल सिंह चौहान को ब्लॉक उपाध्यक्ष काँट नियुक्त किया गया
इस अवसर पर अरविन्द कुमार सिंह, मनोज सिंह,प्रदीप सिंह राठौर जी,अनुराग सक्सेना, विजय सिंह ,जागन सिंह एवं अन्य बहुत से कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे।
सभी ने संगठन से जुड़ी बहुत महत्वपूर्ण जानकारियाँ एक दूसरे से मंच के माध्यम से साझा कीं।

ब्यूरो रिपोर्ट -विजय सिंह शाहजहाँपुर