क्षेत्रपंचायत के हत्यारों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश ( दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर

जौनपुर : थाना केराकत पुलिस द्वारा क्षेत्र पंचायत सदस्य शैलेन्द्र यादव की हत्या के 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से हत्या में इस्तेमाल किए गये हथियार भी बरामद किए गये।

पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी केराकत के दिशा-निर्देशन में प्र0नि0 केराकत मय हमराह के द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-345/20 धारा-302/120 बी भा0द0वि0 से सम्बन्धित 03 वांछित अभियुक्तों को दिन में रेलवे क्रासिंग सर्की के पास से गिरफ्तार किया गया। दिनांक 05.10.2020 को सांय क्षेत्र पंचायत सदस्य शैलेन्द्र यादव पुत्र अंगनू यादव निवासी मुरलीपुर थाना केराकत जनपद जौनपुर की मनियरा मोड़ के पास मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियो द्वारा गोली मार दी गयी थी। जिनकी अस्पताल जाते समय मृत्यु हो गयी। विवेचना से अभियुक्त गण 1. मुकेश यादव 2. सुशील गिरी उर्फ गोलू गिरी 3. राम अनिल का नाम प्रकाश में आया तथा ज्ञात हुआ की राम अनिल व शैलेन्द्र यादव के बीच आपसी रंजिश थी। राम अनिल ने षड़यंत्र करके मुकेश यादव और गोलू गिरी से शैलेन्द्र यादव की हत्या करवा दी। घटना के समय मुकेश यादव गाड़ी चला रहा था तथा गोलू गिरी द्वारा गोली मारी गयी थी।

अभिषेक शुक्ला उत्तर प्रदेश सम्पादक