जिला पूर्ति कार्यालय की लापरवाही से खाद्य से वंचित

उत्तर प्रदेश ( दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर

जौनपुर। जिला पूर्ति कार्यालय की लापरवाही के कारण हजारों लोगों को राशन कार्ड पर खाद्यान्न मिलने में मुसीबत हो रही है। वजह मनमाने तरीके से उनका नाम काट दिया गया है और अधार कार्ड लिंक कराने में कई महीने लग रहे ह। दो तीन महीने पहले प्रत्येक कोटे की दुकान पर मनमाने तरीके से तमाम उपभोक्ताओं का नाम काट दिया गया। कोटदार नाम कटने पर खाद्यान्न देने में हीला हवाली करने लगे। लोगों ने अपने आधार कार्ड और राशन कार्ड़ को छाया प्रति जिला पूर्ति कार्यालय के व्यवस्था के नुसार शिकायती पेटिका में लिक कराने के लिए डाले और अनेक बार चक्कर भ लगाया लेकिन कई महीना बीत जाने के बाद भी आज तक कार्ड पर कटे नाम नही जो़ेड़े गये। कार्यालय से बताया जाता है अधिकारी का हस्ताक्षर नहीं हुआ है जब होगा तभी नाम चढ़ पायेंगा। ऐसी हालत में गरीबों को खाद्यान्न न मिलने से उन्हे खुले बाजार से मंहगें दर पर गेहूं और चावल खरीदने पर विवश होना पड़ रहा है। एक अनुमान के अनुसार नगर में ही आठ हजार से अधिक लोगों का नाम राशन कार्ड कटा है । कई लोगों ने बताया कि उनका चार यूनिट का कार्ड है लेकिन अब नाम एक का ही है किसी के चार तो किसी के पांच नाम किस आधार पर काटे गये यह बताने वाला कोई नहीं है। भुग्तभोगियों ने बताया कि जबकि उन्होने आधार कार्ड पूर्ति कार्यालय में पहले भी दिया है और फिर दिया लेकिन नाम नहीं जो़ेणा जा रहे है। उनका कहना है विभाग की खराब कार्यप्रणाली की मार उपभोक्ता झेलने पर विवश है। कार्यालय में सोशल डिस्टेटिग के नाम पर जाने वालों स बात नहीं किया जाता और उन्हे बहुत दूर रहने को कहा जाता है सैकड़ो लोग प्रतिदिन कार्यालय का चक्कर लगा रहे है लेकिन उनकी समस्या का निदान नहीं हो रहा है।

उत्तर प्रदेश सम्पादक अभिषेक शुक्ला