जीत के लिए भरी हुंकार कांग्रेस के प्रत्याशी श्री देवराज पांडेय के नाम पर मुहर लगा सकती है ।

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर

जौनपुर। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारियों की एक संयुक्त बैठक आहूत की गई। बैठक में मल्हनी विधानसभा उपचुनाव को लेकर रणनीतिक चर्चा हुई एवं मल्हनी विधानसभा में बूथ स्तर पर चुनाव जीतने पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मकसूद खान व सचिव सरिता पटेल उपस्थित रही। बैठक को संबोधित करते हुए श्री खान ने कहा कि मल्हनी का उपचुनाव जीतना कांग्रेस पार्टी की मुख्य रणनीति का हिस्सा है और हम कांग्रेस के कार्यकर्ता आदरणीय प्रियंका गांधी और अपने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में विधानसभा उपचुनाव मजबूती से लड़ने के लिए तैयार है।
इस अवसर पर सभी उपस्थित कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने श्री देवराज पांडेय जी को अपना प्रत्याशी बनाने के लिए सहमति जताई श्री देवराज पांडेय जी कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ कार्यकर्ता है जो अपने जीवन कि चालीस साल पार्टी के लिए काम करते चले आ रहे हैं कभी किसी भी दुसरे दल के तरफ देखा भी नहीं
श्री देवराज पांडेय जी सेनावृति अध्यापक भी रह चुके हैं श्री देवराज पांडेय जी मृदुल वाणी और ईमानदार कर्मठ निर्भीक ब्यकित है जो सदैव जनता के बीच ही रहते हैं और सभी के सुख दुःख में हिस्सा लेते रहते हैं यही कारण है कि श्री देवराज पांडेय जी का नाम सुनते ही मल्हनी कि जनता में काफी खुशी का माहौल देखने को मिला
मल्हनी विधानसभा के जनता हर संभव मदद करने के लिए तैयार हैं श्री देवराज पांडेय जी को टिकट मिलने के नाम पर दुसरे दल के प्रत्याशियों में बौखलाहट नजर आ रही है सभी पार्टियों के प्रत्याशियों में से सबसे लोकप्रिय और ईमानदार व्यक्ति है श्री देवराज पांडेय जी का एक ही मकसद है कि मल्हनी विधानसभा में विकास करना चाहता है जितने भी अभी तक विधायक हुए सब वोंट लेकर और वादे करके भूल जाते हैं लेकिन श्री देवराज पांडेय जी एक ऐसे व्यक्ति है जो कि कभी भी अपने वादों से आज तक नहीं विचलित हुए जो वादा किये पुरा करके निभाये श्री देवराज पांडेय जी को मल्हनी कि जनता पुरा जोर शोर से मन बना लिया है कि इस बार श्री देवराज पांडेय जी के नाम वोटिंग करेंगे

मल्हनी कि यही पुकार ।
अबकी देवराज पांडेय जी
कि सरकार ।

उत्तर प्रदेश सम्पादक अभिषेक शुक्ला