उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर
जौनपुर। बक्शा 11 ocotober को बक्शा ब्लॉक काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ प्रभात विक्रम सिंह के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों ने एक बार पुनः जंगीपुर अंडरपास में जलभराव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया,रेल प्रशाशन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ,अपना विरोध दर्ज कराया । नेतृत्व करते हुए डॉ प्रभात विक्रम सिंह ने बताया कि उक्त जलभराव की वजह से दर्जनों गांवों के लगभग 50 हजार लोगों का दैनिक जीवन विगत कई वर्षों से बुरी तरह से प्रभावित है । 2 km की दूरी को ग्रामीणों को मजबूरन 23 km का रास्ता तय करके पूरा करना पड़ता है ।डॉ सिंह ने बताया कि जनता के इस मुद्दे को वो और उनकी टीम विगत कई वर्षों से लगातार उठाते रहे है,,संघर्ष कर रहे है पर सरकार पर अभी तक कोई प्रभाव नही पड़ा है ।हजारो ग्रामीणों की समस्या से मुँह मोड़ लेना सरकार की निरंकुसता दर्शाती है ।। उन्होंने चेताया कि सरकार यदि शीघ्र ही कोई उचित ठोस कदम नही उठाती है तो आगे चलकर हजारो ग्रामीण रेल रोकने को बाध्य होंगे ।डॉ प्रभात विक्रम सिंह ने आज ही अपने साथियों संग रेल मंत्री के लिए अपनी माँगो को लेकर एक ज्ञापन संबंधित सरायहरखू स्टेशन अधीक्षक महोदय के द्वारा दिया गया । उक्त मौके पर सत्यम मिश्रा,,मनोज बिन्द,बबलू गुप्ता,मो जव्वाद,मंजीत शर्मा,दिनेश तिवारी,मुकेश यादव,शुभम समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे
उत्तर प्रदेश सम्पादक अभिषेक शुक्ला
You must be logged in to post a comment.