उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में संजय उपाध्याय प्रभारी निरीक्षक भरतकूप के मार्गदर्शन में उ0नि0 दयालदास तथा उनकी टीम द्वारा ग्राम भैसोंधा से अभियुक्त कामता पुत्र रामकृपाल निवासी बल्दू का पुरवा को 15 किलो 800 ग्राम हरा गांजा के साथ तथा अभियुक्त प्रेमचन्द्र उर्फ बेटू पुत्र श्यामलाल निवासी बल्दू का पुरवा भैंसोधा थाना भरतकूप जनपद चित्रकूट को 15 किलो 600 ग्राम हरे गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
*बरामदगीः-*
31 किलो 400 ग्राम हरा गांजा
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीमः-*
1. उ0नि0 दयालदास थाना भरतकूप
2. उ0नि0 गनेश गुप्ता
3. आरक्षी संतोष कुमार
4. आरक्षी आशीष सिंह
5. आरक्षी जमुना प्रसाद गुप्ता
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.