उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) अंबेडकर नगर।
अम्बेडकर नगर।मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ द्वारा मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा नारी सम्मान के प्रति प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं के मध्य सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उदेश्य से एक अभिनव पहल मिशन शक्ति की शुरूआत की जा रही है।इसी क्रम में दिनांक 17.10.2020 को पुलिस लाइन स्थित बहुद्देशीय हाॅल में विधायक टाण्डा संजू देवी,नोडल प्रभारी श्रीमती रेनूका तिवारी (ए0डी0जी0, उ0प्र0 भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड), जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी द्वारा मिशन शक्ति सुरक्षा/नारी सम्मान का उद्घाटन/शुभारंभ किया गया जनपद अम्बेडकरनगर में मिशन शक्ति के प्रचार-प्रसार हेतु निकले वाहन को विधायिका टाण्डा संजू देवी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
कार्यक्रम के दौरान, मुख्य विकास अधिकारी घनश्याम मीणा,अपर जिलाधिकारी पंकज कुमार वर्मा ,अपर पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार मिश्र, एवं समस्त क्षेत्राधिकारीगण व प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/जनपद की सभी महिला उपनिरीक्षक/प्रत्येक थाने से 02-02 महिला आरक्षी मौजूद रहे।यह मिशन शक्ति मुख्य रूप से दिनांक 17.10.2020 से 25.10.2020 तक आयोजित की जायेगी। मिशन शक्ति कार्यक्रम की मुख्य रूपरेखा यह है कि यह कार्यक्रम महिलाओं, युवाओं व बच्चों के साथ-साथ अन्य वर्ग के लोगों को जागरूक करने हेतु शारदीय नवरात्र, 2020 से वासन्तिक नवरात्र 2021 तक चलेगा।कार्यक्रम के दौरान मौजूद अधिकारीगणों द्वारा अपने अभिभाषण में शक्ति मिशन के क्रियानवयन एवं इसे सफल बनाने हेतु कई बिन्दुओं पर सुझाव दिये गये महिलाओं/बालिकाओं की आत्मरक्षा से सम्बन्धित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में लैंगिक संवेदीकरण, महिला और बाल सुरक्षा हेतु संवेदनशीलता लाना।साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना/लैंगिक हिंसा की रोकथाम।मानव तस्करी के विरूद्ध अभियान (महिला एवं बच्चों की तस्करी एवं बल पूर्वक भिक्षाव्रत्ति को रोकने के लिए),महिला यात्रियों के प्रति अच्छा व्यवहार करना/यात्रा के दौरान बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा।जच्चा-बच्चा सुरक्षित यात्रा ।प्रबन्धक से वार्ता कर परिसर व क्लास में सीसीटीवी लगवाना/घर से विद्यालय के रास्ते में छेड़खानी आदि के बारे में जानकारी लेना/बालिका सुरक्षा के बारे में जागरूक करना/112 का व्यापक प्रचार करना।युवाओं को प्रशिक्षित करने का अभियान।सामाजिक कुरीतियों के विरूद्ध अभियान।कार्यस्थल पर उत्पीड़न की रोकथाम/ लैंगिक समानता व महिला कर्मचारियों की सुरक्षा।कानून के प्रति जागरूकता/मित्र पुलिस।पुलिस थानो पर हेल्प डेस्क।
रिपोर्ट-विमलेश विश्वकर्मा अंबेडकरनगर
You must be logged in to post a comment.