दुर्गापूजा,रामलीला के संदर्भ मे कोतवाली गोशाईगंज में पीस कमेटी की हुई बैठक ।

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) अयोध्या।
गोशाईगंज कोतवाली में आज शाम चार बजे पीस कमेटी की बैठक हुई जिसमें उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह ने सरकारी गाइड लाइन के संदर्भ में बताया कि कोई पांडाल मे मूर्ति स्थापना नहीं होगी मंदिर व अपने घर के अंदर जिनको मूर्ति बैठाना हो बैठाए घर के लोग की पूजन अर्चन करें व उन प्रतिमाओ के विसर्जन के लिए सिर्फ परिवार का दो या तीन ही लोग रहेंगे और सबका समय निर्धारित भी होगा कितने से कितने समय तक बारी बारी एक एक करके विसर्जन प्रक्रिया संपन्न हो और व राम लीला का रिकार्ड कर ब्राडकास्ट करने मे सक्षम हो कराएँ या लोकल शोसल मीडिया पर प्रसारित करें सार्वजनिक कोई कार्यक्रम भंडारा को मंजूरी नहीं है और गाइड लाइन का पालन सब करे यही अपेक्षा है जांच व पेट्रोलिंग भी कराई जाएगी सरकारी गाइड लाइन का पालन न करने वालों पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।

रिपोर्ट-पवन कुमार चौरसिया ब्यूरो अयोध्या मंडल ।