उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) अंबेडकर नगर
9 वीं से 12 वीं तक की कक्षाओं के लिए स्कूल खोलने संबंधी शासन के आदेश आने के बाद आदर्श जनता इंटर कॉलेज टांडा अंबेडकर नगर प्रबंधन द्वारा अपने स्तर पर व्यवस्थाएं जुटाई गई । कोविड के नियमों का पालन करने के लिए प्रत्येक कक्षा को कीटाणु मुक्त बनाने के लिए सैनिटाइज करवाया गया । पूरे स्कूल को सैनिटाइजर से साफ किया गया। प्रधानाचार्य ने इस अभियान में सहयोग देने के लिए ही स्कूल में शनिवार को एक मीटिग आयोजित की गई जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राम तीर्थ विश्वकर्मा आदर्श इंग्लिश एकेडमी के प्रधानाचार्य श्री तनवीरूल मक्की तथा विद्यालय के लिपिक रमेश चंद्र वर्मा वह मंजीत कुमार वर्मा तथा विद्यालय के शिक्षक गण उपस्थित रहे तथा सफाई अभियान चलाया गया। सरकार द्वारा जारी गाईडलाइन के अनुसार कक्षा नौ से 12वीं तक विद्यालय खोले जाने पर विचार-विमर्श किया गया। विद्यालय खोले जाने से पहले सैनिटाइजर, हैंडवाश, थर्मल स्कैनिग, मास्क और शारीरिक दूरी का पालन करना अनिवार्य होगा। स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ ऑनलाइन कक्षाएं भी जारी रहेंगी। स्कूल में हाथ धोने के लिए साबुन की व्यवस्था व शौचालय की सफाई के लिए क्लीनर की व्यवस्था की गई।
रिपोर्ट-विमलेश विश्वकर्मा अंबेडकर नगर।


You must be logged in to post a comment.