उत्तर प्रदेश( दैनिक कर्म भूमि)जिला गोण्डा के ब्लाक कटरा के ग्राम पंचायत गोडवा नशीरपुर के अन्तर्गत धुसवा जंगल में बना हुआ गौशाला में करीब दो सौ जानवर की संख्या में उपस्थित जानवर है तथा पांच लोग काम करते हैं तथा जानवरों के ख़ान पान की ब्यवस्था करते हैं उपरोक्त गौशाला में वर्तमान समय में तीन जानवर मरने की स्थिति में पाया गया है उपरोक्त बिमार जानवरों की इलाज के लिए कोई ब्यवस्था नही कि गई है तथा वहा पर उपस्थित मजदूरों की लापरवाही के कारण एक बछड़े का पैर टूटा हुआ है गौशाला में उपस्थित जानवर काफी तरह कमजोर व लहचार हो गये है वहा पर चारा खिलाने के लिए जो चन्नी बनवाई गई थी वह जानवरों को चारा खिलाने से पहले ही जर जर व टूट चुकी है तथा जानवरों का गोबर जहा का तहा पड़ा मिला है कोई साफ सफाई नही है तथा गौशाला में उचित स्तर पर लाइट ब्यवस्था नही है उपरोक्त गौशाला के चारों तरफ काफी दूरी के क्षेत्रफल में जंगलाट है जिसके कारण कोई प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपरोक्त गौशाले का जांच एवं निरिक्षण करने नही जाता है गौशाला में उपस्थित जानवरों के ख़ान पान के लिये सूखा भूसा और हौद मे भरा हुआ पानी ही केवल जानवरों के जीवन के लिए काफी काफी समझा जाता है वहा के अगल बगल के लोगो द्वारा जानकारी प्राप्त हुई है कि उपरोक्त गौशाला में आये दिन जानवरों की मृत्यु निश्चित है उपरोक्त जानवरों के मृत्यु की बात को छिपाने के लिए वही पर जंगल के अन्दर उनका मृत्यु शारीर को छुपा दिया जाता है उपरोक्त गौशाला में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा करीब नौ करोड़ रूपए की लागत से गौशाला बनाई गई है ऐसी गौशाला में जानवरों का बुरा हाल है और उनके खान पान तथा नियमित रूप से दवा इलाज न होने के कारण जानवरों की आये दिन मृत्यु हो रही है जिसपर आला अधिकारी पूर्ण रूप से मौन है जब कि सरकार द्वारा जानवरों के लिए चारा दाना का धन गौशालाओं में दिया जाता है परन्तु स्थानीय अधिकारी एवं कर्मचारी तथा ग्राम प्रधान मिल कर अपनी जेब गरम कर लेते हैं
रिपोर्ट राष्ट्रीय हेड राजेश कुमार मौर्य जनपद गोंडा उत्तर प्रदेश
You must be logged in to post a comment.