उत्तर प्रदेश ( दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर
जौनपुर। राजा श्री कृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर, राष्ट्रीय सेवा योजना, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं की सुरक्षा,सम्मान और स्वावलम्बन के हितार्थ चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति’ अभियान बालिका सुरक्षा के तहत छात्राओं को ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दिया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विष्णु चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि मिशन शक्ति के तहत महिलाओं तथा बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए महाविद्यालय द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिससे उन्हें स्वाबलंबन बनाया जा सके।राष्ट्रीय सेवा योजना के नोडल अधिकारी डॉ अजय कुमार सिंह ने लैंगिक असमानता के पूर्वाग्रह के सापेक्ष वर्तमान समय में भी कन्या-भ्रूण हत्या से सम्बंधित सामाजिक विसंगतियों पर अपने विचार प्रस्तुत किये।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ संतोष कुमार पांडे ने वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों से महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षित रहने व इससे सम्बंधित कानूनी पहलुओं पर जानकारी दी।
शारीरिक शिक्षा के अध्यापक डॉ अखिलेश गौतम जी के निर्देशन में कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न हो रहा है। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ संतोष कुमार पांडे ने किया।इस अवसर पर संजू, वंदना, सोनल, आफिया रिंसा समस्त छात्राएं उपस्थित रहीं।
You must be logged in to post a comment.