ऑपरेशन आवाज के तहत थानाधिकारी ने दी कानूनी जानकारी

राजस्थान (दैनिक कर्मभूमि) बारा छिपाबड़ोद कस्बे के दानमल सीनियर हायर सेकेंडरी स्कूल में ऑपरेशन आवाज के तहत महिलाओं को दी कानूनी जानकारी छिपाबड़ोद पुलिस थानाधिकारी रामस्वरूप मीणा उपनिरीक्षक में जानकारी देते हुए बताया गया है कि। माननीय मुख्यमंत्री महोदय राज0 सरकार द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन ” आवाज ” के तहत एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बारां के आदेश की पालना मे कस्बा छीपाबडौद मे महिलाओ/ बच्चियो के साथ रेप,छेडछाड जैसी घटना घटित नही हो इसके सन्दर्भ मे मन थानाधिकारी रामस्वरुप मीणा उपनिरीक्षक द्वारा दिनांक 22.10.2020 को कस्बा छीपाबडौद के दानमल राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय मे महिलाओ को अपनी सुरक्षा हेतु आत्मरक्षा करने एवं महिला कानून सम्बन्धी जानकारी दी गई । इस दौरान विधालय के प्राधानाचार्य श्री विक्रम सिंह हाडा, अध्यापकगण, बालिकाएं , आँगनबाड़ी कार्यकर्ता आशा सहयोगिनी एवं स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रही ।

रिपोर्टर कुलदीप सिंह सिरोहीया बारां छीपाबड़ौद