थाना मानिकपुर पुलिस ने एक अभियुक्त को 300 ग्राम गांजे के साथ किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट- पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में के.के. मिश्रा प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर के मार्गदर्शन में उ0नि0 सुरेश कुमार यादव तथा उनकी टीम द्वारा अभियुक्त बेनी माधव पुत्र स्व0 चुन्नीलाल निवासी ग्राम पटा थाना मानिकपुर चित्रकूट को 300 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना मानिकपुर में मु0अ0सं0 142/2020 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

*गिरफ्तारी करने वाली टीमः-*
1. उ0नि0 सुरेश कुमार यादव थाना मानिकपुर
2. उ0नि0 राहुल कुमार
3. आरक्षी अरविन्द मौर्या
4. आरक्षी धर्मराज

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट