उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत सरैया मोड़ के पास बोलेरो की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र कुछमुछ निवासी गोमटी रखकर धर्मापुर-सरैया मोड़ के पास सौन्दर्य प्रसाधन का सामान बेचता था। बीती रात सड़क पार कर रहा था कि तभी केराकत की तरफ से तेज गति से आ रही बोलेरो से टक्कर हो जाने से उसका दाहिना पैर टूट गया। घायलावस्था में आस-पास के लोग उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भतीं कराये जहां गम्भीर चोट लगने से उसे रिफर कर दिया गया। वहीं समाचार लिखे जाने तक चालक बोलोरो लेकर फरार होना बताया जाता है। इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी पुलिस को कुछ पता नहीं है जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
अभिषेक शुक्ला उत्तर प्रदेश सम्पादक
You must be logged in to post a comment.