उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) अंबेडकर नगर।
उत्तर प्रदेश बुनकर सभा संचालन समिति,बुनकर प्रतिनिधियों और आम बुनकरों की उपस्थिति में आज की हुई बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय_______
पॉवर लूम की बन्दी जब तक मांगे पूरी न हो जाए यथावत चलती रहेगी
किसी भी प्रकार से माल की आवाजाही पर पूर्णतया पाबन्दी
साथ में ये भी अपील की गई कि सभी लोग एक दूसरे का ख्याल रखें,उत्तर प्रदेश बुनकर सभा की गाइडलाइन का पालन करें और एकता बनाएं रखें
यदि शीघ्र ही सरकार फ्लैट रेट बहाल नहीं करती तो मजबूरन प्रदेश का बुनकर विधान सभा घेराव, जेल भरो आंदोलन और सामूहिक कनेक्शन पी डी करने को बाध्य होगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी
उत्तर प्रदेश बुनकर सभा
रिपोर्ट-विमलेश विश्वकर्मा अंबेडकर नगर

You must be logged in to post a comment.