कोतवाली कर्वी द्वारा मु0अ0सं0 472/2020 के 2 वांछित अभियुक्त लवलेश 10 किलो व ललती को 4 किलो सूखा नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट- पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अरुण कुमार पाठक प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली कर्वी के मार्गदर्शन में उ0नि0 राजीव कुमार तथा उनकी टीम द्वारा सर्विलांस सेल टीम की सहायता से कर्वी बस स्टैण्ड के पास से अभियुक्त लवलेश पटेल पुत्र काशी प्रसाद निवासी देहरुचमाफी थाना रैपुरा चित्रकूट को 10 किलो अवैध गांजा व अभियुक्ता ललती पत्नी अवध किशोर निवासी टिटिहरा थाना भरतकूप को 04 किलो अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली कर्वी में मु0अ0सं0 575/20 व 576/2020 क्रमशः धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 09.09.2020 को खोह रेलवे क्रासिंग के पास से 80 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया था जिसमें 02 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया था तथा अभियुक्त लवलेश पटेल उपरोक्त अपने साथी के साथ मौके से भाग गया था तभी से फरार चल रहा था जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली कर्वी में मु0अ0सं0 472/2020 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया था। दिनाँक 09.09.2020 से ही अभियुक्त लवलेश पटेल उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे थे जिसे आज गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी।
*बरामदगीः-*
कुल 14 किलो गांजा
*गिरफ्तारी करने वाली टीमः-*
*1.* उ0नि0 राजीव कुमार थाना कोतवाली कर्वी
*2.* उ0नि0 आनन्द कुमार मिश्रा
*3.* महिला आरक्षी संगीता कोतवाली कर्वी
*4.* आरक्षी विजेन्द्र कोतवाली कर्वी
*5.* आरक्षी रोहित सिंह सर्विलांस सेल
*6.* आरक्षी आशीष कुमार यादव सर्विलांस सेल

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट