हाईवे पर हर 20 किलोमीटर पर बनेंगे सार्वजनिक शौचालय

उत्तर प्रदेश ( दैनिक कर्मभूमि )जौनपुर

जौनपुर 15 नवंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जौनपुर से गुजरने वाले हाईवे पर हर बीस किलोमीटर पर सार्वजनिक शौचालय बनाये जायेंगे ।
जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने आज कहा कि मुसाफिरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब हाइवे पर हर बीस किलोमीटर पर सार्वजनिक शौचालय बनाया जाएगा। प्रत्येक शौचालय पर वाटर कूलर के साथ ही बैठने के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। जिला प्रशासन की ओर से इस पहल को अमल में लाने के लिए जरूरी औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। अगले कुछ दिनों में निर्माण शुरू करा दिया जायेगा लेंेें